फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी के बाद बदलते थे नंबर प्लेट, चेसिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिरान कलियर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी के तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं। नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदलकर चोरी के वाहनों को यह शातिर इस्तेमाल कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी अन्य मामलों में भी जेल जा चुके हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन

कलियर थाने में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए सीओ रुड़की एसके सिंह ने बताया कि मंगलवार को इमलीखेड़ा पुलिस बेड़पुर चौक पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार युवक को रोका और कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा पाया। मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट की जांच करने पर वह इंजन व चेसिस नंबर से नहीं मिल रही थी। पुलिस ने युवक को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम दिलशाद पुत्र यामीन निवासी भारापुर थाना बहदराबाद बताया। पकड़े गए शातिर वाहन चोर दिलशाद ने बताया कि दस माह पहले अपने दोस्त आमिर पुत्र नानू निवासी भारापुर थाना बाहदराबाद के साथ मिलकर कलियर से चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि साजिद रेप के आरोप में जेल में बंद है। आरोपियों ने एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी चोरी करना भी स्वीकार किया। मोटरसाइकिल सोलानी पार्क रुड़की से और स्कूटी को पतंजलि योगपीठ से चोरी की थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए वाहनों को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रुड़की से बैटरी चोरी के मामले में भी दो बार जेल जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें