फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, प्यार, अब शादी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

फेसबुक पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की एक युवक से दोस्ती हो गई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। परिजनों के राजी होने पर शादी की तारीख तय कर दी गई और कार्ड भी छपने के लिए भेज दिए, लेकिन अब युवक शादी से मुकर गया तो युवती और उसके परिजनों के होश उड़ गए। युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। करीब दो साल पहले युवती की फेसबुक पर दिल्ली की ही एक कंपनी में उच्च पद पर तैनात युवक से दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और मोबाइल पर बात होने लगी। इस बीच दोनों मिलने-जुलने लगे और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस बीच दोनों ने परिजनों को अपने रिश्ते की जानकारी देते हुए शादी करने की बात कही। दोनों के परिजन भी शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शादी की तारीख तय कर कार्ड भी छपने को भेज दिए। इसी बीच युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह जानकर युवती और उसके परिजनों के होश उड़ गए। युवती के परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी न करने की जिद पर अड़ गया। शनिवार को युवती परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें