ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
नोटबंदी के दौरान रुड़की स्टेट बैंक से कानपुर आरबीआई कार्यालय भेजे गए पुराने नोटों में 500 के पांच नोट नकली मिलने पर आरबीआई प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नोटबंदी के दौरान रुड़की स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पुराने नोटों को कानपुर स्थित आरबीआई कार्यालय भेजा गया था। इन पुराने नोटों में आरबीआई को 500 के पांच नोट नकली मिले थे। आरबीआई ने बैंक को सूचना दी। साथ ही नकली नोटों के बारे में छानबीन करने की बात कही। बैंक ने अपने स्तर से छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को कानपुर के आरबीआई प्रबंधक सत्यकुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर भेजी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरबीआई की तहरीर पर नकली नोटों के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस संबंध में छानबीन की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बैंक में नकली नोट कहां से और किसने जमा किए थे।