फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सचिव से 40 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रामनगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने सिंचाई विभाग में तैनात सचिव से 40 हजार की नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। इसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। उधर, सचिव ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सफरपुर निवासी महफूज अली रुड़की स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में सचिव हैं। बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर आए थे। इसी बीच उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एसबीआई से 40 हजार रुपये निकाले और फिर से कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते में रामनगर स्थित चुंगी पर जूस की एक दुकान पर जूस पीने रुक गए। उन्होंने दुकान के पास ही बाइक खड़ी कर दी और पैसों से भरा थैला बाइक पर ही टांग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक बाइक के पास पहुंचा और किसी चीज से थैले की तनी काट दी और थैला लेकर भागने लगा। थैला लेकर भाग रहे युवक पर वहां खड़े महफूज अली की नजर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़े। इसी बीच बाइक सवार हेलमेट लगाए एक युवक वहां पहुंचा और थैला लेकर भाग रहे साथी को बैठाकर तेजी से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवारों की तलाश की। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें