रुड़की। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 से अधिक भवन स्वामियों पर किराएदारों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर एक लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि कुछ इनमें से 13 भवन स्वामियों पर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दस-दस हजार का जुर्माना वसूला गया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बिना सत्यापन कराए किराए पर भवन देने वाले स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि कृष्णानगर कॉलोनी में चलाए गए अभियान के दौरान एक लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें से सत्यापन नहीं कराने वाले 13 भवन स्वामियों पर कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूला गया है। इन पर दस-दस हजार का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा आठ अन्य भवन स्वामियों से 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। कोतवाल ने भवन स्वामी से किराएदारों का सत्यापन करने की अपील की है।