फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से भारतनगरवासियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भारत नगर में पर्याप्त पानी न आने से नाराज लोगों ने जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। साथ ही चेतावनी दी यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को कार्यालय में ही बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रमजान में भी कई कॉलोनी और मोहल्ले में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई मोहल्ले ऐसे में भी हैं, जिनमें पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इससे लोग परेशान हैं। कई बार लोग इसकी शिकायत जल संस्थान के कार्यालय से कर चुके हैैं। लेकिन, शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। रविवार को भारत नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। आरोप लगाया कि रमजान माह में भी जल संस्थान की ओर से पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि 15 से 20 मिनट तक ही पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी का प्रेशर भी कम है, जिससे पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। भारत नगर के लोगों ने चेतावनी दी यदि दो दिन के अंदर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया तो अधिकारियों को कार्यालय में ही बंधक बनाया जाएगा। साथ ही आंदोलन भी किया जाएगा। पुतल फूंकने वालों में हाजी मुर्करम, मुर्तजा, अफजल फरीदी, खालिद त्यागी, महबूब मलिक, इरफान, शहनवाज त्यागी, नदीम, नसीम खान, कुर्बान अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें