फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पति करता है मारपीट, जहर खाकर दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

‘साहब! पति अक्सर मारपीट और मेरा मानसिक उत्पीड़न करता है। कई बार मारपीट कर उसने घर से भी निकाल दिया है। अगर पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी।’ कोतवाली पहुंची एक महिला ने पुलिस को अपनी यह आपबीती सुनाई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी एक महिला शनिवार को अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची और बताया कि उसकी 18 साल पहले शादी हुई थी। पति एक बैंक में नौकरी करता है। शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं हुई तो पति ने अपने रिश्तेदार के सात साल के बेटे गोद ले लिया। इसके बाद से ही वह उसकी देखभाल कर रही है। आरोप है कि अब पति ने गोद लिया बेटा रिश्तेदार को वापस कर दिया है। उसने विरोध किया तो पति अक्सर मारपीट करने लगा। साथ ही मानसिक उत्पीड़न करता है। आरोप लगाया कि कई बार मारपीट कर वह घर से बाहर निकाल चुका है। महिला ने चेतावनी दी यदि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह जहर खाकर जान दे देगी। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। पति-पत्नी में घरेलू विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें