फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक मकान को लेकर हुआ विवाद, भाई पर हॉकी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने अपने सगे भाई को हॉकी से पीटकर घायल कर दिया। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। इसे लेकर रिश्तेदारों ने विवाद निपटाने की कोशिश की थी। यह तय हुआ था कि जो भी पूरा मकान रखेगा उसे, दूसरे के हिस्से के पैसे देने होंगे। एक भाई ने मकान ले लिया, लिहाजा उसे 50 हजार रुपये दूसरे भाई को देने थे। आरोप है कि उसने केवल 45 हजार रुपये देने की बात कही। शुक्रवार को भाई के साथ इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि भाई ने उसके ऊपर हॉकी से मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमला करने वाला भाई फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें