फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। किशोरी के परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे से ही सटे लक्सरी मोहल्ले के कुछ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक पिछले कुछ दिनों से उनकी किशोरी साथ छेड़खानी कर रहा है। जिसकी वजह से उसका स्कूल आना- जाना भी मुश्किल हो गया है। वह किशोरी का रास्ता रोककर खड़ा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किशोरी को परेशान करता चला आ रहा है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उधर लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें