फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध पिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। रायसी गांव के एक 80 वर्षीय वृद्ध ने अपने बेटों पर उसके साथ मारपीटकर घर से निकालने और घर वापस आने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने वृद्ध की तहरीर पर उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव निवासी 80 वर्षीय हरपालपुर के तीन बेटे हैं। उसने अपनी पूरी संपत्ति तीनों बेटों को बराबर बांट दी थी। कुछ भूमि अपने पास रखी थी। लेकिन कुछ दिनों से उसके बेटों की नजर उसके आवासीय भूमि पर लगी हुई है। इस भूमि को लेकर उसके बेटे अक्सर पिता से झगड़ा करते रहते थे। हरपालपुर ने बताया कि 5 मई को उसके दो बेटों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बेटों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे घर से निकाल दिया। साथ ही घर वापस आने पर जाने से मारने की धमकी भी दी है। वृद्ध ने लक्सर कोतवाली पुलिस से बेटों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया की वृद्ध की तहरीर के आधार पर उसके बेटे आनंद और प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें