फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने मेयर के गनर से की अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में देर रात पहुंचे मेयर व पार्षद। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मेयर गौरव गोयल की सुरक्षा में तैनात गनर के साथ एक कांग्रेस पार्षद ने अभद्रता कर दी। मेयर ने बीच बचाव कराया तो पार्षद ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसे लेकर हंगामा हो गया। इससे नाराज मेयर और समर्थक बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। पार्षद और उनके पक्ष में भी कई पार्षद कोतवाली पहुंचे। यहां पर दोनों पक्ष उलझ गए और हंगामा हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। मेयर ने पार्षद के खिलाफ तहरीर दी। बाद में पार्षद के लिखित में माफी मांगने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11.30 बजे मेयर गौरव गोयल मेन बाजार में सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई करवाने पहुंचे थे। इस बीच कांग्रेस पार्षद आशीष अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। रात में सफाई कराने को लेकर पार्षद मेयर के गनर नवीन रमोला से उलझ गए। विरोध करने पर पार्षद ने अभद्रता कर दी। मेयर ने विरोध जताया तो पार्षद ने उनके साथ भी अभद्रता की। इसके बाद हंगामा हो गया। रात में ही मेयर और उनके समर्थक सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। कुछ देर बाद पार्षद और उनके पक्ष में कई पार्षद भी कोतवाली पहुंच गए। वहां पुलिस के सामने ही कांग्रेस पार्षद और एक अन्य पार्षद मेयर से उलझ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आशीष अग्रवाल मौका पाकर वहां से चले गए। मेयर ने रात में ही पार्षद के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, बुधवार सुबह मेयर और पार्षद पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पर पार्षद ने अपनी गलती मानते हुए मेयर और गनर से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। मेयर ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। वहीं पार्षद की तलाश में पुलिस ने उनके घर पर भी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
पार्षद आशीष अग्रवाल ने रात में जो किया वह गलत है। इस गलती के लिए उन्होंने माफी मांग ली है। नगर निगम एक परिवार की तरह है। परिवार का मुखिया होने के नाते मैंने उनकी गलती को माफ कर दिया है। - गौरव गोयल, मेयर नगर निगम, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें