फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पलटा कंटेनर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर कलश यात्रा निकालती महिलाएं ।  संवाद
विज्ञापन
हाईवे पर शनिवार सुबह ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारने के बाद कंटेनर उसके ऊपर पलट गया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। फरार कंटेनर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जैनपुर झंझडी निवासी अकबर (38) और शब्बीर ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर शनिवार सुबह भगवानपुर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में कंटेनर ईंट की ट्रैक्टर-ट्राॅली के ऊपर पलट गया। इसमें अकबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।



दुर्घटना के बाद कंटेनर का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इस बीच आसपास काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात भी सुचारु कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर में परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी थी और फिर वह पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार में से एक की मौत हुई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। फरार कंटेनर चालक की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें