फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 11 Jan 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- रैन बसेरे में अस्थाई रूप से संचालित किया गया वार्ड
विज्ञापन

निर्माण अवधि में मरीजों को उपचार में न हो असुविधा, अस्पताल प्रशासन ने की वैकल्पिक व्यवस्था

रुड़की। सिविल अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर के नवीनीकरण कार्य की शनिवार से शुरुआत कर दी गई है। इसके चलते ट्राॅमा सेंटर से जुड़े वार्ड को अस्थायी रूप से रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया है। इससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन


नवीनीकरण कार्य के चलते वार्ड को रैन बसेरे में शिफ्ट कर शुरू कर दिया गया है। यहां आवश्यक बेड और चिकित्सकीय स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जबकि प्राथमिक उपचार की सुविधा इमरजेंसी वार्ड में चल रही है। वहीं अस्थायी व्यवस्था के तहत साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कर्मचारियों की रैन बसेरे में ड्यूटी भी लगाई गई है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी का कहना है कि नवीनीकरण होने के बाद मरीजों और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। वहीं मरीजों पर हर समय चिकित्सकों की निगरानी भी रहेगी, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें