फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक

Wed, 06 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
अधिकारी अवैध कालोनी का निरीक्षण करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 ढंडेरा में  एचआरडीए (हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण) की अनुमति के बिना बनाई जा रही कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। एचआरडीए उपसचिव की ओर से अब अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वाले कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए एचआरडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भगवानपुर एसडीएम एवं एचआरडीए उपसचिव मनीष कुमार सिंह ने टीम के साथ कई अवैध कॉलोनियों की जांच की। जिनमें सचिव ने ढंडेरा क्षेत्र की अनाधिकृत निर्माणाधीन कॉलोनियों सैनिक विहार, कृष्णा कॉलोनी तथा हरिद्वार-दिल्ली बाईपास रोड स्थित गायत्री एन्कलेव, वर्धामानपुरम कॉलोनी और मंगलौर रोड पर एवरग्रीन प्रॉपर्टीज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कॉलोनी निर्माण के स्वीकृत दस्तावेज मांगे, लेकिन एक भी व्यक्ति एचआरडीए से पास नक्शा नहीं दिखा सका। जिस पर उन्होंने निर्माण पर रोक लगा दी। उन्होंने एचआरडीए के अधिकारियों को मौके पर क्लोनाइजर के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मनीष कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों का निर्माण करने वालों को दी गई  नोटिस का जवाब आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता जीसी भट्ट और अवर अभियंता गोविंद सिंह, संजीव अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अधिकृत कॉलोनी में ही लें प्लॉट 
एचआरडीए के अधिकारियों ने जनता से भी शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करने एवं भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए अधिकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदने की अपील की है। उपसचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अपने आशियानें बनाने के लिए कॉलोनियों में जमीन खरीदने से पहले एचआरडीए से स्वीकृत नक्शे को देख लें, क्योंकि नक्शे में पानी निकासी, सीवर लाइन, पार्किंग स्थल, रास्ते आदि छोड़े जाते हैं। इसके बाद ही कॉलोनी काटने की परमिशन दी जाती है, जिससे कॉलोनी निर्माण होने के बाद लोगों को जलनिकासी और पार्किंग आदि समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही शहर के सुनियोजित विकास में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें