फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद भी शुरु किया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरडीए अवैध निर्माण रोकने के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। आलम यह है कि अवैध निर्माण करने वाले एचआरडीए की कार्रवाई को भी गंभीरता से नहीं लेते। विभागीय टीम अवैध निर्माण पर बार-बार सील लगाती, लेकिन कुछ दिनों बाद सील तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू हो जाता है। ताजा मामले में केस दर्ज होने के बाद भी भवन स्वामी ने सील तोड़कर निर्माण शुरू करवा दिया। शिकायत पर एचआरडीए की टीम ने छापा मारा तो मौके पर मजदूर काम करते मिले। टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जबकि एचआरडीए ने चौथी बार भवन पर सील लगाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एचआरडीए की टीम ने नीलम सिनेमा के पास एक अवैध निर्माण को सील किया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सील तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू करा दिया गया। इसी तरह यह सिलसिला चलता रहा और विभागीय टीम ने अवैध निर्माण को तीन बार सील किया था। बावजूद इसके भवन स्वामी सील तोड़कर अवैध रूप फिर शुरू कर देता था। मंगलवार को एचआरडीए के एई पंकज पाठक ने भवन स्वामी संजय भाटिया के खिलाफ सील तोड़कर अवैध रूप से भवन निर्माण करने के मामले में केस दर्ज करवाया था। बावजूद इसके बुधवार सुबह फिर से भवन स्वामी ने निर्माण अवैध रूप से शुरू करवा दिया। शिकायत पर टीम अपने साथ पुलिस लेकर मौके पर पहुंची तो मजदूर काम करते मिले। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। एचआरडीए के एई पंकज पाठक ने बताया कि भवन को सील कर दिया गया है। साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई है। अब इस मामले में कोर्ट में केस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें