फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दरगाह क्षेत्र की मस्जिदों का निर्माण और मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मस्जिदों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। विधायक हाजी फुरकान अहमद के लगातार प्रयासों और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन ने विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 12 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।

दरगाह कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार रेलवे स्टेशन सराय स्थित मस्जिद और दरगाह इमाम साहब की मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। वहीं दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद और दरगाह किलकिली साहब की मस्जिद की मरम्मत कराई जाएगी। इन कार्यों के लिए प्रथम चरण में करीब 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक ने दरगाह क्षेत्र में विकास कार्यों में हो रही देरी और जर्जर व्यवस्थाओं को लेकर कई बार शासन और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप था कि दरगाह प्रबंधन स्तर पर विकास योजनाओं की फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी थीं जिससे धार्मिक स्थलों के निर्माण और क्षेत्रीय विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। उन्होंने उपसचिव, अल्पसंख्यक कल्याण सचिव और जिलाधिकारी हरिद्वार से भी कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की थी। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने पर विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब दरगाह प्रशासन ने निर्माण कार्यों को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें