फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जैनपुर जंझेडी की शिक्षिका वफा रानी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जैनपुर जंझेडी की छात्रा सुहानी ने विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर रामनगर बोर्ड कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में विज्ञान शिक्षिका वफा रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर भावुक शिक्षिका वफा रानी ने इसका श्रेय छात्रा के कड़े परिश्रम और स्कूल स्टाफ के सहयोग को दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सही मार्गदर्शन से सरकारी स्कूल के बच्चे भी इतिहास रच सकते हैं। ग्राम प्रधान गौरव कुमार, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी नारसन कामेश्वर प्रसाद उनियाल, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी खानपुर शान-ए-करीम सिद्दीकी और प्रधानाचार्य अनिल कुमार, सुनील कुमार पाल, गोपाल, सुशील शर्मा समेत समस्त स्टाफ व ग्रामीणों ने शिक्षिका और मेधावी छात्रा को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें