फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़े : सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अधीनस्थों को ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड और बाल गणना पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को एक बार फिर शिक्षा की धारा से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों, सीआरसी और बीआरसी मौजूद रहे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने कोरोना काल में शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि कोरोना काल में हर गांव की कोरोना नियंत्रण टीम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिले के सभी 16 बॉर्डर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। इसके अलावा शिक्षकों ने मेरा घर-मेरा स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को घर-घर जाकर पढ़ाया। ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से भी विपरीत परिस्थितियों में बच्चों की पढ़ाई पूरी कराई। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड, बाल गणना के साथ-साथ ड्राप आउट बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने का भी आह्वान किया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी ने सभी सीआरसी और बीआरसी को छात्रों की वेशभूषा और पुस्तकों की तुरंत व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह, बीईओ रुड़की श्रीकांत पुरोहित, बीईओ भगवानपुर कुंदन सिंह, लक्सर/खानपुर बीईओ अमित कोठियाल, उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर, सुमन अग्रवाल, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान डीएस भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें