फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति व बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। ईंट से भरे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और बच्ची घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव निवासी विकास अपनी पत्नी बबीता और बेटी मानसी के साथ रविवार को बाइक से मुंडलाना से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गाधारोणा चौक पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ईंट से भरे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को अस्पताल भेजा, लेकिन बबीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि विकास और मानसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। लंढौरा चौकी प्रभारी नितेश शर्मा का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक मालिक से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें