फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झबरेड़ा में कांग्रेस ने पुराने प्रत्याशी पर खेला दांव

Sun, 22 Jan 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा सीट पर जहां भाजपा और बसपा ने नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतार रखा है वहीं कांग्रेस ने पुराने प्रत्याशी पर दांव खेला है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का पुराना चेहरा पार्टी को क्या परिणाम देता है।
विज्ञापन


पिछली बार बनी झबरेड़ा सुरक्षित सीट पर भाजपा ने वैजयंती माला और बसपा ने हरिदास को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस ने राजपाल को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन, बसपा के हरिदास ने सबको पराजित करते हुए बाजी मार ली थी। लेकिन, इस बार हरिदास को न बसपा से टिकट मिला और न कांग्रेस ने मौका दिया। बसपा की ओर से इस सीट पर नए चेहरे भागमल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने भी इस सीट पर नए प्रत्याशी देशराज कर्णवाल को मैदान में उतारा है। हालांकि वह पिछली बार की प्रत्याशी वैजयंती माला के पति हैं। लेकिन, वह विधानसभा का चुनाव झबरेड़ा सीट पर भाजपा से पहली बार लड़ रहे हैं। इसके अलावा रविवार को कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशी की सूची में पुराने प्रत्याशी राजपाल को ही विश्वास जताया गया है। पार्टी की ओर से राजपाल को टिकट देकर जीत की उम्मीद की गई है। ऐसे में देखना होगा कि झबरेड़ा की जनता नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताती है या फिर पुराने प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाती है। यह देखने वाली बात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें