फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कंपनी पर लगाया जबरन स्क्रैप उठाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक गोदाम स्वामी ने एक कंपनी पर जबरदस्ती स्क्रैप उठाने का आरोप लगाया है। भगवानपुर क्षेत्र स्थित गोदाम स्वामी श्रवण कुमार ने बताया कि स्क्रैप को रिसाइकल करने वाली एक कंपनी ने स्क्रैप को स्टॉक करने के लिए उनका गोदाम किराए पर लिया हुआ था। इसमें कुछ महीने पहले संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई थी।
विज्ञापन




आरोप लगाया कि कंपनी ने इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेने के लिए गोदाम में आग लगाने का षड़यंत्र रचा था। बताया कि आग लगने के बाद कंपनी के पांच लोगों पर केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अब कंपनी की ओर से जबरन गोदाम से स्क्रैप उठाया गया है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें