फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों में रंग जमा रही ‘रंगीली’, ठेके वीरान

Fri, 18 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। देहात में कंपकंपा देने वाली रातों में ठंड से पैर जमने की हालत में ‘रंगीली’ चुनाव प्रचार का रंग जमा रही है। मुफ्त में छलक रहे पैमानों से न सिर्फ शराब के शौकीनों की क्षमता बढ़ गई है, बल्कि ठेकों का नजारा भी बदल गया है। देहात में देर रात तक गुलजार रहने वाले ठेके लगभग वीरान हैं। चुनाव आयोग की निगरानी और पुलिस, आबकारी विभाग की नाकेबंदी के बावजूद देशी व अंग्रेजी शराब की नदियां बह रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान चंद कदम दूर है। जिले के एक हिस्से में प्रचार पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। जबकि बाकी इलाकों में भी प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। मतदाताओं को खुश करने का दौर चारों तरफ चल रहा है। इसके लिए देहात में देशी और अंग्रेजी शराब की खपत कई गुना बढ़ गई है। बावजूद ठेकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मतलब साफ है कि चुनाव में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। बृहस्पतिवार को हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब का जखीरा भगवानपुर पुलिस की पकड़ में आने से भी इसकी पुष्टि हुई है। हाल यह है कि चुनाव में जमकर शराब पिलाई जा रही हैं।

शराब बांट रहे कार्यकर्ता
चुनाव में शराब पिलाने का हाल यह है कि उम्मीदवारों के कार्यकर्ता घूम-घूम कर वोटरों को शराब बांट रहे हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने वोटरों को घर तक शराब पहुंचा रहे हैं। साथ ही वोट लेने का वायदा भी रोजाना याद दिला रहे हैं।
विज्ञापन


कच्ची तक सिमटा आबकारी विभाग
चुनाव में दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी लगातार जारी है, बावजूद आबकारी विभाग सिर्फ कच्ची शराब की भट्टियाें तक ही सिमटा हुआ है। चुनाव के दौरान ज्यादातर कार्रवाई कच्ची शराब पर हुई है। जबकि देशी व अंग्रेजी शराब की डिमांड सबसे ज्यादा है।

चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के मद्देनजर विभाग अलर्ट है, मुखबिर से मिलने वाली सूचनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है, छापेमारी में शराब बरामद भी की गई है। -मनोहर सिंह पतियाल, आबकारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें