फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मौसम साफ होने से लोगों को मिली ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुलने से लोगों को शुक्रवार की जगह शनिवार को ठंड से काफी राहत मिली। सुबह 8 बजे के बाद मौसम खिलने के आसार शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे दिन निकला और दोपहर चार बजे के बाद भी धूप रही। इससे लोगों को एक दिन पूर्व दिनभर बारिश और शीतलहर से बढ़ी ठंड से राहत मिली। बच्चों ने भी पर्व के बाद शनिवार को पतंगबाजी का आनंद लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज से दिनभर बारिश और शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। इससे लोगों को ठंड ने घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। दिन भर एक जैसा मौसम बना रहने से लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। वहीं इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा।



करीब एक लाख से अधिक की आबादी को दिनभर ट्रिपिंग और बिजली कटौती झेलनी पड़ी। शनिवार को मौसम खुलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लोगों ने भी वसंत पंचमी बीत जाने के बाद परिवार के साथ पतंग उड़ाकर समय बिताया। कई घंटे तक धूप खिलने से लोगों ने बाजार में भी खरीदारी की। शहर और देहात में भी दिनभर चहल-पहल जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें