फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 33केवी लाइन में इंसुलेटर फटने से आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33केवी मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। शुक्रवार सुबह बारिश, तेज हवा के कारण 33केवी लाइन में इंसुलेटर फटने और टहनियां गिरने से ब्रेकडाउन हो गया। सुबह 11 बजे लाइन में फाल्ट होने की वजह से नारसन कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम 5 बजे के आसपास विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच लगभग सात घंटे कस्बावासियों व 12 गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलौर एसडीओ अनुभव सैनी ने बताया कि बारिश, तेज हवा के कारण 33केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें