फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसानों को दिए चेक हुए बाउंस, इकबालपुर शुगर मिल पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल के खिलाफ गन्ना विकास समिति के सचिव ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इकबालपुर शुगर मिल की ओर से जारी किए गए चेक से पैसा नहीं मिल पाया है। अधिकारियों, समिति और किसानों के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी चेक दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रबंध निदेशक समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक नवीन सिंह चौहान मुकदमे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन




थाना झबरेड़ा को सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड इकबालपुर के शीशपाल सिंह ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल पर 2024-25 का करोड़ों का गन्ना भुगतान बकाया है। मिल की ओर से किसानों को चेक भी दिए गए थे लेकिन बैंक में चेक जमा करने पर पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। आरोप है कि अधिकारियों को झांसा देकर किसानों को फर्जी चेक थमाए गए हैं। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्रेया साहनी, यूनिट हेड अनिल तंवर, शिव कुमार सिसोदिया, डॉयरेक्टर बृजेश कुमार, अकाउंट ऑफिसर जनार्दन ध्यानी समेत छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें