फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकलेट में राष्ट्रपति का फोटो दिखाकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी की एक बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के अपनी बुकलेट में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो दिखाकर लोगों को प्रभावित करने और लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस कर रही है। कुछ दिन पहले रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन

रुड़की के राजपुताना निवासी रोहित कुमार गोयल ने बताया कि कुछ माह पूर्व वह हल्द्वानी की एक बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी के शो में गए थे। यहां कंपनी ने रकम निवेश करने वालों को आकर्षक ब्याज दिए जाने की बात कही। इस दौरान कंपनी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की एक बुकलेट में फोटो भी दिखाई। कलाम की फोटो देख वह कंपनी के प्रभाव में आ गए और उन्होंने कंपनी में 2.35 लाख रुपये का निवेश कर दिया।
आरोप है कि जब उन्हें पता लगा कि कंपनी भरोसे के लायक नहीं है तो उन्होंने कंपनी से अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन उसकी ओर से रुपये लौटाने से इनकार कर दिया गया। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कार्यालय में की थी, जहां से मामला जांच के लिए हल्द्वानी पुलिस के पास भेजा गया। उन्होंने जांच बदलने की मांग की थी और जांच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को देने की मांग की थी। बुधवार को इस मामले में एसआई नरेंद्र सिंह ने रोहित कुमार गोयल को कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें