फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपुर लक्सर मार्ग पर एक साथ 25 पेड़ सूखे

विज्ञापन
खानपुर लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
खानपुर लक्सर मार्ग पर एक आयरन फैक्ट्री के सामने दो दर्जन हरे पेड़ अचानक सूखे गए। दो माह में 25 से अधिक पेड़ों के साथ सूखने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हरे भरे पेड़ों की जड़ों में एसिड डालकर उन्हें सुखाने का प्रयास किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग के अधिकारी एक जांच समिति गठित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

खानपुर लक्सर मार्ग पर एक आयरन फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री के सामने वन भूमि पर सैकड़ों पेड़ सड़क किनारे लगाए गए हैं। कुछ समय पहले इनमें से कुछ पेड़ सूखने लगे थे। आसपास के लोगों ने उनपर ध्यान नहीं दिया। मगर हाल ही में लोग यह देखकर दंग रह गए कि उनमें से दो दर्जन से ज्यादा पेड़ सूख गए हैं। वहीं फैक्ट्री के सामने सड़क की दूसरी ओर शराब की दुकान है। यहां भी लगभग आठ पेड़ सूखकर खराब हो चुके हैं। इन पेड़ों में यूकेलिपिटस और अर्जुन के पेड़ शामिल हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि पेड़ों की जड़ों पर एसिड डालकर उन्हें सुखाने का काम किया गया है। मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। मामले में रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि मार्ग के किनारे जो पेड़ सूखकर खड़े हैं, उनके लिए समिति बनाई जाएगी है। ये समिति एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पेडू सूखने की जांच करेगी। जांच में यदि यह तथ्य सामने आते हैं कि पेड़ों को सुखाने के लिए एसिड का प्रयोग किया गया है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें