फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली स्थित कंपनी के मालिक अजय वर्मा पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली कच्ची शराब कांड में दिल्ली स्थित कंपनी के मालिक अजय वर्मा पर आरोप तय हो गए हैं। शराब में मिथाइल एल्कोहल मिले होने की पुष्टि हुई थी, जो दिल्ली की इसी कंपनी से खरीदा गया था। इस कांड में हरिद्वार और सहारनपुर जिले में सौ से भी ज्यादा लोगों की जान गई थी। माना जा रहा है कि अब अजय वर्मा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद हरिद्वार पुलिस कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है ।
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र के बिंडुखड़क, भलस्वागाज समेत आधा दर्जन गांवों में 44 ग्रामीणों की मौत हुई थी, जबकि सहारनपुर में मौत का आंकड़ा भी करीब सौ पर पहुंच गया था। इस मामले में हरिद्वार और सहारनपुर पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई की गई थी। 11 आरोपियों को जेल भेज दिया था। इनमें से कुछ आरोपी वर्तमान में सहारनपुर और रुड़की जेल में बंद हैं।
इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतकों की बिसरा रिपोर्ट जांच को भेजी थी। जांच में शराब में मिथाइल एल्कोहल मिले होने और इसी से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस जांच में पता चला था कि रुड़की के कंपनी मालिक गुप्ता बंधुओं ने दिल्ली की एक कंपनी से मिथाइल एल्कोहल खरीदा था। यही नहीं जांच में सामने आया था कि कंपनी ने कागजों में गड़बड़ी कर मुंबई से आइसोप्रोपाइल की जगह मिथाइल एल्कोहल लिया था। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली स्थित कंपनी के मालिक अजय वर्मा को भी केस में शामिल कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस का सहयोग न करने पर कोर्ट की ओर से अजय वर्मा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने दिल्ली कंपनी मालिक अजय वर्मा के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस दिल्ली पहुंचकर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

अब एपी केमिकल की होगी जांच
एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया था कि दिल्ली में एक और जगह से एपी केमिकल खरीदा गया था। अब इसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही दिल्ली भेजी जाएगी। अगर यहां पर भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली कंपनी मालिक अजय वर्मा के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है।
घटना का गुजरात कनेक्शन भी
इस घटना का गुजरात कनेक्शन भी है। एसपी देहात नवनीत सिंह के अनुसार अजय वर्मा ने केमिकल से भरे ड्रम गुजरात के कांडला बंदरगाह से मंगवाए थे। जल्द ही पुलिस की एक टीम गुजरात भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें