फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी रकम उठा ले गई बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीट की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के घर में एक पॉलीथिन में रखी हजारों रुपये की रकम एक बिल्ली उठाकर ले गई। दुकान मालिक ने रकम तलाशी तो गांव के रास्ते और एक खेत में कुछ नोट बिखरे हुए मिले। जबकि बाकी की रकम का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर-रायसी मार्ग पर मीट की दुकान कर रखी है। दुकान मालिक ने बताया कि मीट की दुकान पर दिन भर होने वाली कमाई को वह एकत्रित कर घर ले जाता है। बताया कि करीब 90 हजार की रकम एकत्रित होने पर उसने घर में एक थर्माकोल के डिब्बे में पॉलीथिन में लपेटकर रखे थे। डिब्बे में कुछ अन्य सामान भी रखा हुआ था। सोमवार को उसने डिब्बे को देखा तो रकम गायब थी। उसने घर के बाहर आकर देखा तो पॉलीथिन को बिल्ली ने अपने जबड़े में दबा रखा था। वह बिल्ली के पास पहुंचे तो वह जंगल की तरफ भागने लगी। इस बीच बिल्ली के जबड़े में पॉलीिथिन फट गई और उससे कुछ नोट बिखरते चले गए। वह नोट उठाते हुए बिल्ली के पीछे-पीछे चलने लगे तो वह एक खेत में जा घुसी। खेत में पहुंचने पर उन्होंने पॉलीथिन पड़ी देखी, लेकिन उसमें रकम नहीं मिली। उन्होंने खेत में आसपास रकम तलाशी तो मात्र साढ़े सात हजार रुपये ही मिल पाए, बाकी की रकम नहीं मिली। चर्चा है कि बिल्ली ने पॉलीथिन उठाने के बाद उसे फाड़ दिया होगा, इसके बाद रकम निकलकर रास्ते में गिर गई होगी और आने जाने वालों ने रकम उठा ली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें