फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टाइल फैक्टरी से नकदी चोरी, तीन कर्मचारी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा स्थित एक इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्टरी से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फैक्टरी में काम करने वाले तीन कर्मचारी नकदी चोरी कर फरार हो गए है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टोडा गांव में स्थित इंटरलॉकिंग टाइल्स फैक्टरी में श्मशाद नामक व्यक्ति दो साझेदारों में से एक है। श्मशाद ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी फैक्टरी में तीन कर्मचारी कार्यरत थे। दो दिन पहले फैक्टरी में सवा लाख रुपये की एक भुगतान राशि आई थी। इसे फैक्टरी कार्यालय में रखी अलमारी में सुरक्षित रखा गया था।



पीड़ित के अनुसार जब बाद में वह रकम निकालने के लिए आलमारी खोलने पहुंचे तो नकदी गायब मिली। नकदी गायब देख उनके होश उड़ गए। इसी दौरान यह भी जानकारी हुई कि फैक्टरी में काम करने वाले तीनों कर्मचारी भी मौके से गायब हैं। इसके बाद आरोपियों की काफी तलाश की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस फैक्टरी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें