फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नगदी पहुंची, उमड़ी भीड़

Fri, 23 Dec 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 नोटबंदी से हो रही परेशान लोगों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। एसबीआई में 25 करोड़ की नगदी आने से राशि संबंधित बैंकों और एटीएम में वितरित की गई। दोपहर बाद शहर के एटीएम चले, जिससे लोगों को पांच-पांच सौ रुपये के नए नोट भी मिले। नगदी के लिए बैंकों और एटीएम में उपभोक्ताओं की कतारें लगी रही।
विज्ञापन



एसबीआई मुख्य शाखा रुड़की में कई दिनों से अधिकतम दो और चार हजार रुपये की निकासी हो रही थी लेकिन, शुक्रवार को नगदी आने के बाद उपभोक्ताओं ने निर्धारित 24 हजार रुपये दिए गए। एसबीआई से संबंधित अन्य बैंकों में भी उपभोक्ताओं को दिनभर पैसे मिलते रहे, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर पहली बार एसबीआई मुख्य शाखा में 500 रुपये के नए नोट भी पहुंचे। दोपहर बाद अधिकांश एटीएम चलते रहे। एटीएम से पांच सौ के नोट मिलने पर उपभोक्ताओं के चेहरे पर भी खुशी नजर आई। पीएनबी सहित अन्य बैंकों में भी निकासी के लिए दिनभर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। बैंक अधिकारियों के अनुसार आरबीआई से मिले 25 करोड़ में से केवल छह करोड़ की राशि बची। शेष एटीएम और अन्य बैंकों को वितरित कर दी गई है।

क्रिसमस से पहले नकदी मिलने से खिले चेहरे
क्रिसमस से ठीक पहले बैंकों में नगदी मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। मालूम हो कि इससे पहले पिछले दस दिनों से बैंकों में अधिकतम दो-चार हजार रुपये की ही निकासी हो पा रही थी, जबकि शुक्रवार को नकदी आने के बाद उपभोक्ता 24 हजार तक निकासी कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें