फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तार चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात को बिजली आपूर्ति करने वाली एचटी लाइन से 16 पोल का लगभग पौने चार किलोमीटर बिजली का तार चोरी कर लिए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




रायसी बिजली घर के अवर अभियंता मनोज कुमार सैनी ने कोतवाली बताया कि निरंजनपुर से भगतनपुर जाने वाली निरंजनपुर फीडर की 11 हजार केवी की लाइन को अमरजीत सैनी के खेत के पास से लगभग 16 विद्युत पोलों से अज्ञात चोरों ने 19 अगस्त की रात में चोरी कर लिया था।



दिलचस्प बात यह है कि चोरों ने जब तार चोरी किया था। उस समय उसमें 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहा था। तार चोरी हो जाने की वजह से डिवीजन के फतवा बहादराबाद, गंगदासपुर, महाराजपुर खुर्द, पंडित पुरी, रामपुर रायघटी, महाराजपुर कला, सौपरी, ओसपुर नया, ओसपुर पुराना, दरगाहपुर, कंकरखाता, फतवा व खानपुर ब्रह्मपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें