फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलर पैनल और उपकरण चोरी में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने डोसनी गांव स्थित सोलर प्लांट में घुसकर हजारों कीमत के सोलर पैनल, केबल आदि सामान चोरी कर लिया गया। प्लांट स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्लांट स्वामी केशव पांडेय ने तहरीर में बताया कि उन्होंने डोसनी रेलवे स्टेशन के पीछे सोलर प्लांट लगाया है। छह जून को वह जब अपने सोलर प्लांट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यहां इनवर्टर से जुड़ी कई तार कटी हुई थी। उन्हाेंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौकेे पर पहुंची। प्लांट का निरीक्षण करने पर पाया गया कि चोर प्लांट की फेंसिंग काटकर भीतर घुसे और विद्युत केबल, सोलर पैनल सहित हजारों कीमत के उपकरण चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने वहां काफी तोड़फोड़ भी की। इससे प्लांट स्वामी को हानि उठानी पड़ी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें