विकासखंड परिसर में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर 400 लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। 150 ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण और बाल विकास सहित तमाम विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक मदद दे रही है। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।