फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म और ट्रक के फर्जी कागज दिखाने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सचल दल की टीम ने चेकिंग के दौरान फर्जी दस्तावेज दिखाने के मामले में ट्रक स्वामी और फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। साथ ही ट्रक मालिक और फर्म के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

राज्य कर सचल दल रुड़की की सहायक आयुक्त पूनम राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 नवंबर 2021 को वह टीम के साथ मंगलौर के पास भारी वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिसमें सरिया भरा हुआ था। उन्होंने ट्रक चालक से फर्म और ट्रक के दस्तावेज दिखाने की बात कही। कुछ जरूरी कागज देखने के बाद ट्रक को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। बाद में शक होने पर सभी दस्तावेजों की जांच कराई गई। जांच में ट्रक और फर्म के कुछ दस्तावेज फर्जी पाए गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि यूके ट्रेडर्स अद्दूवाला धर्मावाला देहरादून व ट्रक मालिक अभिषेक निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें