मजदूर के पैर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने दो माह पूर्व नाबालिग बहन को अपने फार्महाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।
बहन के दुष्कर्म के बाद पति ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने पति से रंजिश रखना शुरू कर दिया था। आरोप है कि रविवार दोपहर पति खेत में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान दो आरोपियों ने रंजिश में पति के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया था।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास सड़क किनारे खड़ी कार में मृत मिला व्यक्ति, दिल्ली नंबर का वाहन
इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो और जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।