फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोर्ट के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते मोहल्ला किला निवासी एक युवक और उसके चाचा पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। पीड़ित जब मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मोहल्ला किला निवासी सलमान ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पड़ोस के कुछ लोग लंबे समय से उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोपी कई बार पहले भी मारपीट कर चुके हैं और परिवार को मंगलौर छोड़ने की धमकी देते आ रहे हैं। सलमान के अनुसार 13 फरवरी की रात वह अपने चाचा इरशाद के साथ कहीं जा रहा था।

रास्ते में आरोपी पहले से ही धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर दोनों पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल उपचार के बाद 19 सितंबर को सलमान ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार सलमान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुड्डू, साकिब, शावेज, साहिल, कैफ व आरिश निवासी मोहल्ला किला मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें