सहारनपुर-मुरादाबाद रेलखंड पर बालावाली के पास ट्रेन से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना के बाद खानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरशव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मंगलवार को 22317 सियालदह- जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस लक्सर की ओर आ रही थी। इस दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बालावाली गांव के पास अपलाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। लोको पायलट ने घटना की सूचना रायसी स्टेशन अधीक्षक कादिर अली को दी। स्टेशन अधीक्षक ने लक्सर आरपीएफ और खानपुर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही खानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त की गई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।