फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जे की शिकायत करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि को मुकदमे की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को इकबालपुर कमेलपुर निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि इकबाल पक्ष के लोगों की ओर से सरकारी रास्ते पर मिट्टी का भराव कराकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक पुत्र दानिश ने इकबाल पक्ष के लोगों की दो अप्रैल को हल्का लेखपाल से सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने की शिकायत की थी।



इसके बाद तहसील अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अवैध निर्माण पर रोक लगा दी थी। आरोप है कि अवैध निर्माण की शिकायत करने से नाराज होकर इकबाल पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी थी। इसमें इसरार समेत परिवार के दो लोग धारदार हथियार के हमले से घायल हो गए थे। शोर होने पर इकबाल पक्ष के लोगों ने मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि इकबाल, तजम्मूल, मुकम्मिल, साकिर, सादिक, सरफराज, एजाज और असवद निवासी इकबालपुर कमेलपुर के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें