फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण विकास में दे सकते हैं बड़ा योगदान: चतुर्वेदी

विज्ञापन
रुड़की आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन रूरल डेवलपमेंट लीडरशिप पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के अनवरत शिक्षा केंद्र में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण विकास में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज संस्थान गुवाहाटी तथा उत्तराखंड ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान रुद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में गुवाहाटी के निदेशक प्रो. आरएम पंत ने बताया कि उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान द्वारा अधिकारियों के सहयोग से ग्रामीण विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। साथ ही उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थानों द्वारा तकनीक के इस्तेमाल से प्रतिभागी ग्राम प्रधानों व सरपंचों के समन्वय से ग्रामीण विकास को धरातल पर क्रियान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में कार्य करने के लिए प्रमुख लोगों को इस कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर प्रो. मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण विकास में योगदान के लिए इस अभियान से जुड़े हुए लोगों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा अभियान में सहायता प्रदान करने वाली सरकार की अन्य एजेंसियों व विभागों से बेहतर तालमेल की कड़ी को और अधिक सुदृढ़ करना है। इस मौके पर कार्यशाला समन्वयक प्रो. आशीष पांडेय, एनआईएच के पूर्व निदेशक प्रो. आरडी सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें