बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कलियर निवासी एक बुजुर्ग विधवा महिला फिरोजा ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी पुत्रवधू के साथ घर में बैठी हुई थी। इसी बीच नय्यर, सफी, इसराइल और मरियम घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर मरियम, नय्यर, मोहम्मद शफी और इसराइल निवासी इंद्रलोक शहजादा बाग टी हट थाना सराय रोहिला दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटी का अपहरण के आरोप में पांच पर मुकदमा दर्ज
पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को उसकी बेटी गांव के बाहर कूड़ा डालने गई थी। इसी बीच कुछ युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी पुत्री को तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर विशाल, अनित, अंकित, रोहित और अनुज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।