पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घेर में छापा मारा। छापे में पुलिस को 160 किलो मांस, कटान उपकरण बरामद हुए। साथ ही आरोपी गिरफ्तार हुआ है। दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड के उपनिरीक्षक शरद सिंह, कांस्टेबल पूरन दानू, राजेंद्र, ब्रजकिशोर, पवन कुमार, प्रवीण सैनी, लखमीरी पंचम और सुरेश तोमर ने मुखबिर की सूचना पर बंदा रोड स्थित एक घेर में छापा मारा। छापे में आशु कुरैशी निवासी सती मोहल्ला को 160 किलो पशु मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। कटान उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बाबू कुरैशी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। रुड़की कोतवाली इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे की जांच उप निरीक्षक आनंद मेहरा कर रहे हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरे की तलाश जारी है।