अर्धनग्न अवस्था में कार चलाते हुए सड़क से गुजर रही महिलाओं पर फब्तियां कसने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 01 जून को रात में सूचना मिली एक कार में कुछ युवक रुड़की से मंगलौर की ओर आ रहे हैं। कार चालक अर्धनग्न अवस्था में कार को चलाते हुए पास से गुजर रही महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने कार पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कार का कहीं पता नहीं चल पाया था। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अज्ञात कार चालक और कार में सवार चालक के साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।