पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया गया है।
लक्सर बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार कांस्टेबल ध्वजवीर चौहान के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने लक्सरी फाटक के निकट से एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकेंद्र निवासी मोहम्मदपुर बुजुर्ग बताया। वहीं, उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने कांस्टेबल सौदीश के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मखियाली मार्ग से आरोपी अक्षय निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग को चाकू लेकर घूमते पकड़ लिया।
वहीं, ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितीश निवासी दौराला जनपद मेरठ, उप्र बताया। वाहन को सीज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी अरुण कुमार निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बुजुर्ग एक मामले में न्यायालय में पेशी से अनुपस्थित चल रहा था।
न्यायालय से आरोपी के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। उपनिरीक्षक दीपक चौधरी ने कांस्टेबल रविंद्र चौहान के साथ एक ठिकाने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।