भगवानपुर में ट्रक की टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्डे में गिरी कार। स्वयं
हरिद्वार हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सोनू, राम कुमार निवासी मंडावर और ओमपाल निवासी रुड़की गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को करौंदी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे तभी ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने तुंरत ब्रेक मारे। अपने वाहनों को रोकने के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया है।
भगवानपुर में ट्रक की टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्डे में गिरी कार। स्वयं