रुड़की में गैंग रेप की पीड़िता के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च ?
- फोटो : ROORKEE
आईएमए, पशुपालन विभाग और आयुष चिकित्सा परिषद की ओर से हैदराबाद में हुई चिकित्सक की रेप और हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। उन्होंने हत्योपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की।
मंगलवार की देर शाम चिकित्सकों ने नेहरू स्टेडियम पर एकत्र हो विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद चिकित्सक हाथों में मोमबत्ती लेकर नारेबाजी करते हुए नगर के मेन मार्केट से होते हुए चंद्रशेखर चौक पर पहुंचे। जहां सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को कठोरतम दंड की मांग की। आईएमए रुड़की के अध्यक्ष डॉ. नवीन अग्रोही ने कड़े कानून अमल में लाने की मांग की। कहा कि ऐसी घटनाओं से महिला अधिकारियों का मनोबल घटता है यदि महिलाएं अपने कर्तव्यों के पालन हेतु घर से बाहर हैं तो उनको सुरक्षा प्रदान करना सभी का कर्तव्य है। इसके बाद सभी ने मृतक चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीसी कर्नाटक, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय गर्ग, डॉ. कर्ण सिंह, डॉ. वारिजा, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. रामसुभग सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ. सुधीर चौधरी, डॉ. गुरप्रीत सचदेवा, डॉ. विपुल जैन, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. सत्य विकास, डॉ. पंकज कुमार, रजनीश पंवार, विकास चौहान, घनेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, कौशल कुमार, विपिन पंवार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।