फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग पर हुए निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
रुड़की में हरिद्वार रोड स्थित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
अवैध कालोनी में प्लाटिंग पर हुए निर्माण पर एचआरडीए ने जेबीसी चलाकर उसे ध्वस्त करा दिया। एचआरडीए की कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण को लेकर एचआरडीए की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एचआरडीए ने आवास विकास में अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई थी। शनिवार को एचआरडीए की टीम शेरपुर और हरिद्वार रोड के पास अवैध कॉलोनी की शिकायत पर जेसीबी लेकर पहुंची। जेसीबी की मदद से अवैध कालोनी में प्लॉटिंग पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कराया गया। सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कालोनी की पूरी जानकारी लेने के बाद ही प्लॉट खरीदने की अपील की। इस दौरान अवर अभियंता संजीव अग्रवाल, रवि कुमार, गोविंद सिंह, सौरभ और सोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें