फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बुग्गावाला रोड से डांडा-बनवाला मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला रोड से ग्राम डांडा और बनवाला को जोड़ने वाला दो किमी लंबा मार्ग इन दिनों खस्ताहाल हो चुका है। डांडा, बनवाला, बंजारेवाला और मनोहरपुर के लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


रास्ते में उभर आए पत्थर हर गुजरने वाले के लिए खतरा बने हुए हैं। मार्ग में कई तीखे मोड़ हैं। हर मोड़ पर सड़क जर्जर है। अचानक ब्रेक लगाने पर दोपहिया वाहन सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग इस मार्ग पर गिरकर घायल हो चुके हैं।

ग्राम डांडा निवासी अनिल राणा, सुनील राणा, पूरन चौहान, चंचल चौहान, राजकुमार और ग्राम बनवाला के लवी सैनी, अनिल सैनी, अरविंद सैनी, महेंद्र कुमार, मोनू कुमार और रविंद्र कुमार ने बताया कि यह मार्ग बनते ही पहली बरसात में टूटना शुरू हो गया था। इस बार तो स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर सड़क उखड़कर गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं लेकिन संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें