फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पनियाला रोड से हटाया अतिक्रमण, तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
पनियाला रोड पर अतिक्रमण हटाती टीम। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नगर निगम ने पनियाला रोड से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया गया। इस दौरान टीम के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान 7000 रुपये चालान के रूप में वसूले गए। वहीं, मच्छी मोहल्ले में लगने वाले अवैध बृहस्पतिवार बाजार न लगाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए रोस्टर जारी किया है। इसके तहत मंगलवार को आजादनगर चौक से पनियाला रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहर रखे सामान, रेहड़ी आदि जब्त कर ली गई। साथ ही बाहर किए गए रेलिंग आदि के अतिक्रमण भी हटाए गए।



सड़क और नाले पर स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार युसूफ अली, कर निर्धारण एवं राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त द्वितीय शिवानी सालार, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, कर संग्रहकर्ता शिवम चौधरी, अमजद आदि मौजूद रहे। उधर, नगर निगम ने मच्छी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को लगने वाले अवैध बाजार में दुकानदारों को सामान जब्त करने और जुर्माना लगाने जाने की चेतावनी के लिए अनाउंसमेंट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें