फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आवास को घेरने जा रहे बुग्गी चालक रोके

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वैधानिक खनन खोलने की मांग को लेकर आंदोलनरत खनन चुगान संघर्ष समिति के बैनर तले भैंसा बुग्गी चालक मंगलवार को हरिद्वार-लक्सर मुख्य मार्ग पर उतर आए। डीएम आवास घेरने जा रहे चालकों को प्रशासन एवं पुलिस ने जगजीतपुर चौकी पर बैरियर लगाकर रोक दिया। इस दौरान अधिकारियों और चालकों में जमकर नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर डटे रहे चालक सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर लौटे गए। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शाहपुर शीतलाखेड़ा में बड़ी संख्या में भैंसा बुग्गी चालक एकत्र हुए। खनन चुगान संघर्ष समिति के बैनर तले चालकों ने जिलाधिकारी आवास घेराव करने चले। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने जगजीतपुर चौकी पर बैरियर लगाकर इन्हें रोक दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह अधिकारी, एसओ पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसआई कुलवंत चौहान, जगजीतपुर चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण समिति पदाधिकारी एवं चालकों से उलझते रहे। करीब डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग पर डटे रहे बुग्गी चालक लौटने को मजबूर हुए। खनन चुगान संघर्ष समिति के पदाधिकारी रोहताश सिंह, मनोज चौहान के समझाने पर चालक शांत हुए। सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि ज्ञापन लेने के बाद जाम खुल गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें